फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aadhaar card of 3243 parents not in bank account, how to get DBT amount

Etah News: 3243 अभिभावकों का आधार कार्ड बैंक अकाउंट में नहीं

Tue, 22 Aug 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 22 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar card of 3243 parents not in bank account, how to get DBT amount
एटा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यूनिफार्म सहित जूता मोजा, बैग व स्वेटर के लिए डीबीटी प्रत्यक्ष लाभ भुगतान के तहत विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खाते में 1200 रुपये भेजे जाते हैं। जिले में 3243 विद्यार्थियों के अभिभावक ऐसे हैं। जिनका आधार कार्ड बैंक के पास नहीं है। ऐसे में ये छात्र-छात्राएं योजना का लाभ लेने से वंचित हैं।
विज्ञापन

जिले में 1691 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए यूनिफार्म, जूता-मोजा व स्वेटर सहित बैग के लिए 1200 रुपये की धनराशि दी जाती है। जहां शासन से बैंक अकाउंट में आधार कार्ड जोड़ने की अनिवार्यता की गई है। वहीं विद्यार्थी के अभिभावक का आधार कार्ड शिक्षकों द्वारा भी पहले सत्यापित किया जाता है। इसके बाद बैंक में खाते में सीड कराना पड़ता है। तब जाकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होती है।
विज्ञापन

इसके बाद अभिभावकों के खाते में डीबीटी के तहत धनराशि भेज दी जाती है। जिले में 3243 विद्यार्थियों के अभिभावक ऐसे है जिनका आधार कार्ड बैंक अकाउंट में नहीं लगा है। ऐसे में यह विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित हैं। जबकि जुलाई माह में जिले में 93165 विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के तहत धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ो पर एक नजर
जिले में डीबीटी योजना के तहत मिला लाभ- 93165
बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लगा पर सत्यापित नहीं हुआ- 3186
बैंक अकाउंट में नहीं लगा आधार कार्ड- 3243
शिक्षकों के पास पेंडिंग में सत्यापन के लिए आधार कार्ड- 2321
बैंक में सीड नहीं आधार कार्ड- 7966
-------------
प्रथम चरण में जिले के 93165 विद्यार्थियों के अभिभावकों ने बैंक अकाउंट में डीबीटी की धनराशि पहुंची है। जैसे-जैसे विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों का आधार कार्ड सत्यापित हो रहा है। वैसे-वैसे शासन को सूचना भेजी जा रही है। जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों का आधार कार्ड बैंक में नहीं लगा है। उनसे कहा जा रहा है कि आधार कार्ड को बैंक अकाउंट में लगवाएं। जिससे योजना का लाभ मिल सके। -दिनेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed