फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   78 thousand adolescents were vaccinated

78 हजार किशोरों का किया गया टीकाकरण

Thu, 03 Feb 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
78 thousand adolescents were vaccinated
गांव मिलावली में कोविड टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। 15 वर्ष से अधिक के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से पूरा जोर लगाया जा रहा है। करीब सवा लाख किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य है। जिनमें से 78 हजार का टीकाकरण किया जा चुका है। जिले में तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण शुरू किया गया था।
विज्ञापन

एक लाख 24 हजार 454 का लक्ष्य दिया गया। बुधवार तक 78 हजार के करीब का टीकाकरण किया जा चुका है। इतना टीकाकरण तब हुआ है जब पहले पांच दिवसीय और दूसरी बार दो दिवसीय अभियान विद्यालयों में चलाया गया। हालांकि अभी भी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षारत छात्र-छात्राओं के लिए बूथ बनाकर टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

11359 को लगी बूस्टर डोज
10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और वृद्धजनों के लिए बूस्टर डोज लगानी शुरू की गई थी। इसे लगाने के लिए शर्त है कि टीकाकरण की दूसरी डोज के नौ माह पूरे करने वालों को ही यह डोज लगाई जाएगी। अब तक 11359 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed