{"_id":"6a2c57189590db4e7c0cd19d","slug":"35-electricity-poles-toppled-by-storm-power-supply-cut-off-in-60-villages-etah-news-c-163-1-eta1003-151881-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आंधी से 35 बिजली के खंभे टूटे, 60 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आंधी से 35 बिजली के खंभे टूटे, 60 गांवों की बिजली गुल
Sat, 13 Jun 2026 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में बृहस्पतिवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के चलते जिले भर में करीब 35 बिजली के खंभे टूट गए, जिससे विद्युत निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। इससे देहात क्षेत्र के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। वहीं शहर के यूपीएसआईडी क्षेत्र के 33/11 केवी उपकेंद्र के गंगनपुर पर तार के मरम्मत का कार्य चलने की वजह से 4 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। मरहरा, मिरहची, सकीट और निधौली कलां क्षेत्र के 60 से अधिक गांवों की बिजली गुल रही।
बृहस्पतिवार की देर रात को आई तेज आंधी से जिले के 35 स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए। वहीं गंगनपुर फीडर पर मरम्मत का कार्य चलने की वजह से शहरी क्षेत्र में करीब 4 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर 2 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू हुई तब जाकर लोगों को थोड़ी राहत मिली।
वहीं, देहात क्षेत्र के कई गांव भी अंधेरे में डूबे रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो गए हैं। ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग तथा अन्य आवश्यक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता ओपी पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात आंधी आने की वजह से 35 बिजली के खंभे टूट गए जिन्हें शुक्रवार को निगम की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। अधिकांश बिजली के खंभों की मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन
लगातार दूसरी रात आई आंधी ने फिर उड़ाई बिजली
मारहरा। लगातार दूसरी बार बृहस्पतिवार की रात को आई तेज आंधी ने फिर तबाही मचा दी। बुधवार की रात के बाद बृहस्पतिवार की रात को आई तेज आंधी में कासगंज-सिकंदराराऊ रोड पर बिजली के छह खंभे टूटने से 12 से अधिक गांवों की बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई है।
देर रात आई आंधी में मोहनपुर-मारहरा मार्ग के गांव धरपसी, नगला इंदू सहित 12 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी है। इन गांव को कासगंज जिले के नदरई बिजली घर से आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार रात आई आंधी का असर कासगंज जिले में अधिक रहा। नदरई बिजलीघर के जेई सुरेश चंद्रा ने बताया कि आंधी के कारण बिजली के खंभे गिरने से तार सड़क पर बिखरे पड़े हैं। टीम लगाकर तारों को दुरुस्त कराकर आपूर्ति शुरु कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
आम के बागों में हुआ नुकसान
लगातार दो रात आई आंधी से आम के बागानों में बड़ा नुकसान हुआ है। मारहरा और मिरहची क्षेत्र में बड़ी मात्रा में आम की पैदावार होती है। आंधी के कारण आम से लदे पेड़ों से फल टूटकर गिर गए। ऐसे में पैदावार करने वाले किसान चिंतित हैं।