फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   32 mm more rainfall since last year

Etah News: पिछले वर्ष से अब तक 32 एमएम अधिक हुई वर्षा

Sat, 06 Jul 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 06 Jul 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
32 mm more rainfall since last year
एटा। जुलाई माह में कई दिनों से लगातार बारिश होने के चलते पिछले वर्ष की अपेक्षा अब तक जुलाई में 32 एमएम अधिक हुई है। तहसील सदर क्षेत्र में बारिश अधिक हो रही है। जबकि अलीगंज में तुलनात्मक रूप से कम दर्ज की गई है। शुक्रवार को तीनों तहसीलों में जलेसर में सबसे ज्यादा बारिश होने का रिकॉर्ड रहा। यहां पर 66 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

तहसील सदर क्षेत्र की बात करें तो पिछले वर्ष 1 जुलाई को 3, 4 जुलाई को 5 एमएम व 5 जुलाई को 2 और 6 जुलाई को 111 एमएम दर्ज की गई थी। जबकि इन दिनों में तहसील अलीगंज में 55 और जलेसर में महज 17 एमएम ही हुई थी। इस वर्ष तहसील सदर में 129, अलीगंज में 63 और जलेसर में 88 एमएम बारिश हुई है। अलीगंज तहसील में कम दर्ज की गई है। अगर पिछली जुलाई की बात करें तो तहसील सदर में 280, अलीगंज में 319 और जलेसर में 229 एमएम हुई थी। इस बार भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मनवीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष अब तक अच्छी बारिश दर्ज की गई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा औसत 32 एमएम ज्यादा रही है। इस वर्ष उम्मीदें बेहतर हैं। इससे किसानों को फायदा होगा और फसलों की पैदावार भी अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगातार बारिश के चलते गड्ढों में बदला आगरा रोड
एटा। लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। जगह-जगह पानी भरने के साथ ही, सड़कें गड्ढों में बदल गईं हैं। ऐसे में लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा खराब हालत आगरा रोड की हो रही है। यहां के गड्ढे जानलेवा होते जा रहे हैं।
एटा-आगरा मार्ग बारिश की वजह से कई जगहों पर गड्ढों में तब्दील हो गया है। चार पहिया, दुपहिया वाहन और ई-रिक्शा चालकों को बेहद परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति एआरएम कार्यालय के सामने है। जहां सड़क से डामर ही गायब हो चुका है। आगरा रोड चुंगी पर भी काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में कई बार ई-रिक्शे तक पलट गए हैं और सवारियों के चोटें लगी हैं।

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आदेश कुमार वर्मा ने बताया कि लगातार बारिश होने के चलते सड़कों की स्थिति खराब हो रही है। ऐसे में मरम्मत कराना भी मुश्किल हो रहा है। अधिक गड्ढों वाली सड़कों को चिह्नित कराया जा रहा है। मोटी गिट्टी डलवाने का काम किया जाएगा ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed