{"_id":"648ca4e02c3bb28e720f9326","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-deoria-news-c-208-1-sgkp1010-10-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
कुशीनगर के पकवा ईनार के रहने वाले थे विंदा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे पड़े शव को देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराकर जरूरी कार्रवाई की।
महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पश्चिमी क्राॅसिंग के पास बृहस्पतिवार देर शाम एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद पड़े शव को देख कर राहगीरों ने शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची हेतिमपुर चौकी पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान कुशीनगर जिले के पकवाईनार, वार्ड नंबर 6 के रहने वाले विंदा राजभर (45) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। विंदा की मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों से भी शिनाख्त की पुष्टि कराई गई। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की। परिजनों के अनुसार, विंदा ठेला चलाकर अपना और अपने परिवार का जीवन-यापन करते थे। वह बृहस्पतिवार को घर से निकले थे।
हेतिमपुर चौकी इंचार्ज प्रह्लाद गोंड़ ने बताया कि कुशीनगर के पकवा ईनार के वार्ड नंबर 6 के रहने वाले विंदा राजभर की हेतिमपुर राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई सुदामा राजभर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।