{"_id":"6aaae1129e2e0f149e0d68ce","slug":"power-cuts-every-three-hours-at-night-in-the-khukhundu-area-deoria-news-c-208-1-deo1019-191937-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खुखुंदू क्षेत्र में रात के समय हर तीन घंटे पर बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खुखुंदू क्षेत्र में रात के समय हर तीन घंटे पर बिजली कटौती
Thu, 17 Sep 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। तीन दिन से रात में खुखुंद क्षेत्र में हर तीन घंटे पर बिजली कटौती होने से बमुश्किल आधे घंटे बिजली मिल रही है। इससे लोगों की रात की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। दिन में भी कटौती हो रही है। लोगों ने इसमें सुधार की मांग की है।
उपकेंद्र खुखुंदू में चार फीडरों के माध्यम से 10-12 कस्बों समेत ढाई सौ गांवों को बिजली दी जाती है। रविवार से ही रातभर बिजली गुल रह रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरी रात एक से दो घंटे ही बिजली मिल रही है। दिन में थोड़ी बहुत बिजली ठीक मिल रही है जिससे घरों और दुकानों में लगे इन्वर्टर थोड़ा चार्ज हो जा रहे है और गांवों में रात में अंधेरा होने से बच जा रहा है।
रातभर बिजली कटौती के चलते घरों में महिलाएं और बच्चे परेशान हो जाते हैं। पुरुष सड़कों पर टहल कर रात गुजार रहे है। निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि रोस्टिंग कटौती के चलते आपूर्ति लड़खड़ाई है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में रातभर कटौती से एक तरफ उमस भरी गर्मी से परेशानी तो दूसरी तरफ बाहर निकलने पर कीड़ों मकोड़ों का भय सता रहा है। अवर अभियंता सोनू प्रसाद का कहना है कि रोस्टिंग कटौती से आपूर्ति लड़खड़ाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिन में कटौती में सुधार होगी।