फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Instructions issued to withhold one day's salary of the Medical Officer, Bhatni, due to negligence.

Deoria News: लापरवाही पर चिकित्साधिकारी भटनी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

Thu, 17 Sep 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to withhold one day's salary of the Medical Officer, Bhatni, due to negligence.
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। कार्य में लापरवाही मिलने पर एमओआईसी भटनी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बीएचएसएनडी सत्रों का प्रभावी संचालन और रोस्टर के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गांवों में नियमित होम विजिट कर लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने हर मातृ एवं शिशु मृत्यु का अनिवार्य ऑडिट कराने और कारणों का विश्लेषण कर सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने बीएचएसएनडी सत्रों के लिए जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि इस माह किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र पर उपकरणों की कमी नहीं मिलनी चाहिए। कमी मिलने पर संबंधित एमओआईसी और बीडीओ की जिम्मेदारी तय की जाएगी। आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान का भी समय से निस्तारण कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आभा आईडी बनाने में तेजी लाने और जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम समेत सभी स्वास्थ्य योजनाओं के लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ समेत संबंधित अधिकारी और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed