{"_id":"679e7a1f2bd75ece140167a8","slug":"ultrasound-examination-stalled-patient-worried-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-146132-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अल्ट्रासाउंड जांच ठप, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अल्ट्रासाउंड जांच ठप, मरीज परेशान
Sun, 02 Mar 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 02 Mar 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में रेडियोलाॅजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड जांच दो दिन से ठप है। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से आए पीड़ितों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। जांच न होने के चलते मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। कुछ को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उन्हें कीमत चुकानी पड़ रही, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज अल्ट्रा साउंड की सुविधा है, लेकिन रेडियोलाजिस्ट मात्र दो हैं। एक पुरुष व एक महिला अस्पताल में जांच करते हैं। किसी एक रेडियोलाजिस्ट के अवकाश पर जाने से मरीजों को दिक्कत होती है। अस्पताल में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाके के मरीज इलाज कराने आते हैं। मेडिसिन, सर्जरी, बाल रोग विभाग सहित विभिन्न ओपीडी में आने वाले मरीजों को जरूरत पड़ने पर डॉक्टर अल्ट्रा साउंड जांच लिखते हैं।