फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two youths died after being hit by a train, chaos in the family

Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 09 May 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 09 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two youths died after being hit by a train, chaos in the family
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरी बाजार। गौरी बाजार-चौरी चौरा रेलवे स्टेशनों के मध्य हरेरामपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह डाउन ट्रैक पर रन थ्रू जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
परिजनों ने शव की पहचान ग्राम बिरवां निवासी ट्रक चालक दरोगा प्रसाद (40) पुत्र राजेंद्र प्रसाद के रूप में की।
एक अन्य हादसे में गौरी बाजार स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के नगरौली के पास दूसरे युवक का शव जीआरपी देवरिया ने सुबह रेलवे ट्रैक से बरामद किया। उसकी पहचान इंदूपुर निवासी चंद्रशेखर तिवारी (35) पुत्र स्व. महाशय तिवारी के रूप में की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बिरवां गांव निवासी दरोगा प्रसाद दो भाइयों में बड़े थे। वह कर्नाटक में बस तथा ट्रक चलाकर परिजनों का भरण-पोषण कर रहे थे। बुधवार को वह पत्नी वंदना तथा बच्चों के साथ पत्नी की ननिहाल हरेरामपुर गांव में आए थे। जहां से परिवार के साथ ट्रेन से कर्नाटक जाना था। बृहस्पतिवार की सुबह वह हरेरामपुर गांव के पास शौच के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पार करते समय डाउन ट्रैक पर रन थ्रू जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे उनका शरीर कई टुकड़ों में कटकर रेलवे ट्रैक पर बिखर गया। सुबह रेलवे लाइन के किनारे टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया।
इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इनमें से किसी ने डायल 112 पर सूचना पुलिस को दे दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसआई राघवेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरोगा प्रसाद की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां कैलाशी देवी, पत्नी वंदना बेहोश होकर गिर पड़ीं। पिता राजेंद्र प्रसाद, भाई संतोष प्रसाद, पुत्री राधा, अनीशा, बेटे आदर्श, कार्तिक सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर, गौरी बाजार पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक से बरामद इंदुपूर निवासी चंद्रशेखर तिवारी के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि तीन भाइयों में वह सबसे छोटे थे। घर पर रहकर खेती करते थे। बुधवार को वह किसी काम से देवरिया गए थे।

देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह गौरी बाजार पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास अप रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने उनकी पहचान चंद्रशेखर के रूप में की।
थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि रेलवे ट्रैक से बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed