फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Order for the issuance of a succession certificate

Deoria News: उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश

Sun, 27 Sep 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Order for the issuance of a succession certificate
देवरिया। सिविल जज जूनियर डिविजन कक्ष संख्या-10 दीक्षा त्रिपाठी की अदालत ने दिवंगत धर्मनाथ यादव की तीन एलआईसी पॉलिसियों में जमा 2,81,502 रुपये और उस पर देय ब्याज के लिए उनके पुत्र अभिषेक यादव और पुत्री पूजा यादव के पक्ष में उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश दिया है। अदालत ने दोनों की ओर से प्रस्तुत प्रार्थना पत्र को आपत्ति के अभाव में स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, धर्मनाथ यादव की सात अप्रैल 2022 को भटनी बाजार स्थित आवास पर मृत्यु हो गई थी। उनके पुत्र अभिषेक और पुत्री पूजा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके अलावा मृतक का कोई अन्य उत्तराधिकारी नहीं है। विपक्षी मनीष यादव ने भी प्रमाणपत्र जारी किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं की। इसके समर्थन में मृत्यु प्रमाणपत्र, एलआईसी का पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल समेत अन्य दस्तावेज दाखिल किए गए।
विज्ञापन

अदालत ने आदेश दिया कि दोनों उत्तराधिकारी क्षतिपूर्ति बंधपत्र और अंडरटेकिंग दाखिल करेंगे। भविष्य में कोई अन्य वैधानिक वारिस सामने आकर अपना अधिकार साबित करता है तो प्रमाणपत्र धारकों को नियमानुसार रकम न्यायालय में जमा करनी होगी। साथ ही, मृतक की कोई वसीयत सामने आने पर उत्तराधिकार प्रमाणपत्र निष्प्रभावी माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed