{"_id":"6aaade122d0df8ff7907a1f8","slug":"transformer-being-transported-on-a-trolley-villagers-create-a-ruckus-at-the-substation-deoria-news-c-208-1-deo1016-191994-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्राॅली पर रख चला रहे ट्रांसफाॅर्मर, ग्रामीणों का उपकेंद्र पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्राॅली पर रख चला रहे ट्रांसफाॅर्मर, ग्रामीणों का उपकेंद्र पर हंगामा
Wed, 16 Sep 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
लार। बरडीहा दलपत गांव में 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर ट्राॅली पर रखकर आपूर्ति शुरू करा दी गई। जिस ट्राॅली पर ट्रांसफाॅर्मर रखा गया था, उसे ट्राॅली मालिक ले जाने का दबाव बनाने लगा।
इसके बाद ट्रांसफाॅर्मर के लिए पास में ही चबूतरा बनाने के लिए आपूर्ति बाधित कर दी गई। मंगलवार की देर शाम तक ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति शुरू नहीं होने पर नाराज ग्रामीण रात करीब 10 बजे उपकेंद्र पहुंच हंगामा करने लगे। यह देख ड्यूटी पर तैनात कर्मी खिसक लिए।
नाराज लोग रात में ही ट्रांसफाॅर्मर को दूसरी ट्राॅली पर शिफ्ट कर आपूर्ति बहाल करने का दबाव बनाने लगे। करीब एक घंटे हंगामे के बाद लोग शांत हुए। बरडीहा दलपत गांव में एक सप्ताह से 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर ट्राॅली पर रख संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
गांव के बीच होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। मंगलवार की दोपहर में ग्रामीणों के दबाव के बाद मौके पर पहुंचा ठेकेदार ट्रांसफाॅर्मर के लिए चबूतरा निर्माण शुरू करा दिया। नजदीक कार्य होने की वजह से तार को हटा दिया गया।
अवर अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि क्षमता वृद्धि कर दी गई है। ट्रांसफॉर्मर को स्थायी शिफ्ट करा दिया जाएगा। लोगों को समझाकर शांत करा दिया गया। स्वीच यार्ड का टीपीएमो टूटा, गुल रही 150 गांवों की बिजली लार। उपकेंद्र के स्वीच यार्ड में लगा टीपीएमो नियंत्रक अचानक टूट गया। इससे करीब तीन घंटे तक 150 से अधिक गांवों की आपूर्ति गुल हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद इसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
भागलपुर संवाद के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
करीब 50 हजार की आबादी पांच दिन से बिजली संकट से जूझ रही है। बिजली निगम रोजाना सात से आठ घंटे की अघोषित कटौती कर रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है।
कुंडौली, लार और तेलिया कला फीडर से जुड़े गांवों में दिन में बिजली की आंख-मिचौली चलती रहती है। रात के समय भी घंटों बिजली गुल रहती है। उमस भरी गर्मी में बिजली न आने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई और खेतों की सिंचाई पर पड़ा है। शाम को बिजली न रहने से छात्र मोमबत्ती और ढिबरी के सहारे पढ़ने को मजबूर हैं।
ग्रामीण राकेश सिंह, जितेंद्र सिंह, आलोक सिंह, बबलू चौरसिया, छोटू जायसवाल, कृष्ण मोहन निषाद का कहना है कि कई बार जेई और एसडीओ से शिकायत की गई मगर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
बिजली विभाग के अवर अभियंता राज शरन सिंह ने कहा कि मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।