फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The shortage of cylinders is not decreasing, there is a scuffle

Deoria News: कम नहीं हो रही सिलिंडर की किल्लत, धक्का-मुक्की

Thu, 16 Apr 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The shortage of cylinders is not decreasing, there is a scuffle
देवरिया। रसोई गैस की बढ़ती किल्लत के बीच सहालग ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। तिलक और शादी की तारीख नजदीक आ गई है और अभी तक सिलिंडर का ही इंतजाम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

परेशान लोग आपदा कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से लेकर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय तक का चक्कर लगा रहे हैं। शादी के कार्ड के साथ सिलिंडर के लिए प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, भाटपाररानी रसोई गैस सिलिंडरों के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ भाटपाररानी के बेलपार स्थित रमेश भारत गैस एजेंसी कार्यालय पर बुधवार को भी जुटी थी। केवाईसी और बुकिंग के बाद पर्ची कटवाने के लिए लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में रसोई गैस सिलिंडरों की वेटिंग लिस्ट एक लाख के करीब पहुंच गई है। बढ़ती डिमांड के अनुसार आपूर्ति नहीं होने से दिक्कत करीब महीने भर से जस की तस बनी हुई है। इसी बीच सहालग शुरू होने के बाद समस्या और विकराल हो गई है।
सोमवार से ही आपदा कार्यालय और जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोग अपना आवेदन लेकर पहुंच रहे हैं। किसी को पांच सिलिंडर चाहिए तो किसी को 10। विभाग को एक-एक सिलिंडर की व्यवस्था में दिक्कत आ रही है।
भाटपाररानी संवाद के अनुसार, नगर में होम डिलीवरी शुरू हो गई है। इससे नगर के उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत महसूस हो रही है, मगर ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी शुरू नहीं हो पाई है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। रमेश भारत गैस एजेंसी बेलपार भाटपाररानी पर केवाईसी और बुकिंग की भीड़ कम, मगर पर्ची कटवाने की अधिक लग रही है।
पर्ची कटवाने के बाद जो उसमें टोकन नंबर है उसी के आधार पर गोदाम से उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया जा रहा है। पिछले माह 26 और 27 मार्च की बुकिंग की पर्ची कट रही थी। अप्रैल के बुकिंग की पर्ची अभी शुरू नहीं हुई है।
सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिनके यहां शादी है। ग्राम भठवा तिवारी के परशुराम ठाकुर ने बताया कि उनके यहां 26 अप्रैल को शादी है। सिलिंडर के लिए दौड़ रहे हैं। सवरेजी के रविंद्र कुमार के यहां 16 अप्रैल को तिलक है। 26 अप्रैल को ग्राम बड़का गांव के हृदयानंद ठाकुर के यहां लड़की की शादी है। एजेंसी पर सिलिंडर के लिए चक्कर लगा रहे हैं। एसएमआई दुर्गानंद यादव ने बताया कि शादी विवाह के लिए अभी किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी।
सिलिंडर की किल्लत से दुकानों पर मिठाई व नास्ता के दाम बढ़े : मईल संवाद के अनुसार एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत व सिलिंडर की बढ़ती कीमतों से क्षेत्र के कस्बा व चौराहे की दुकानों पर मिठाई, चाय व नाश्ता महंगा हो गया है। क्षेत्र के मईल चौराहा, लार रोड, तेलिया कलां, बरठा चौराहा, पनिका बाजार आदि स्थानों पर कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से दुकानदार लकड़ी, कोयला की भट्टीया का सहारा ले रहे हैं।
दुकानदारों का कहना कि लकड़ी व कोयला का उपयोग करने पर उत्पादन लागत बढ़ गई है। मिठाई दुकानदार अलग-अलग वेराइटी मिठाईयों पर 20 से 100 रुपये तक दाम बढ़ा दिए हैं। इससे लोगों पर महंगा दाम पर खरीदना पड़ रहा है। सात रुपये का समोसा 10 रुपये में मिल रहा है।

समोसा छोला का दाम बढ़कर 20 रुपये से बढ़कर 30 रुपये प्लेट बिक रहा है, जो गोजिया 10 में था 15 रुपये में बिक रहा है। लगभग सभी मिठाइयों के दाम बढ़ा है।
क्षेत्र के मिठाई दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस आपूर्ति प्रभावित होने से मजबूरी में वैकल्पिक ईंधन की व्यवस्था से उत्पादन लागत बढ़ गई है। इससे दाम बढ़ाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed