{"_id":"6aaadef8fbcd61b08109a7d3","slug":"tenants-accused-of-issuing-death-threats-deoria-news-c-208-1-deo1023-191963-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किरायेदारों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किरायेदारों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Wed, 16 Sep 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के विशनपुर कला चौराहे पर स्थित एक कटरे में किरायेदारों से कमरा खाली कराने को लेकर विवाद सामने आया है। मकान मालिक नित्यानंद तिवारी ने बरियारपुर थाने में तहरीर देकर किरायेदारों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
मकान मालिक के अनुसार, कटरे में चार किरायेदार हैं। उन्होंने करीब एक माह पहले सभी किरायेदारों को कमरा खाली करने के लिए नोटिस दिया था। बुधवार की सुबह उन्होंने किरायेदारों से कमरा खाली करने के लिए कहा तो आरोप है कि उन्होंने कमरा खाली करने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बरियारपुर दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। संवाद