{"_id":"6435a640b552bba130069373","slug":"short-circuit-fire-more-than-20-acres-of-wheat-crop-burnt-deoria-news-c-7-1-121947-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 20 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 20 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जली
Tue, 11 Apr 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
इंदौली गांव में हाईटेंशन तार से हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदौली गांव में मंगलवार दोपहर हाईटेंशन तार से शॉर्ट सर्किट होने के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे 12 से अधिक किसानों की तकरीबन 20 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम समय से नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसानों ने मुआवजा देने की मांग की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदौली गांव के बाहर से विद्युत निगम का हाईटेंशन का तार गुजरा है। मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने के चलते गेहूं की फसल में आग पकड़ लिया। कुछ ही देर में आग अपना विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे गांव के किसान जयप्रकाश सिंह, बलराम सिंह, बृज बिहारी, बबलू, उदयभान, पारस, पवन सिंह, राजेश सिंह, घनश्याम और मंटू सहित 12 से अधिक किसानों की करीब 20 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन फायर ब्रिगेड समय से नहीं पहुंच सकी। इसके चलते किसानों को काफी नुकसान हुआ है। आसपास के लोगों की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि मौके पर कोतवाल गोपाल पांडेय पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद दिखे।