{"_id":"6a4414c837ec00e3320dc91e","slug":"sdm-driver-injured-in-high-speed-bolero-collision-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-185851-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एसडीएम का चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एसडीएम का चालक घायल
Wed, 01 Jul 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। उप जिलाधिकारी सलेमपुर की सरकारी गाड़ी का चालक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह डिवाइडर से जा टकराए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मझौली राज निवासी रवींद्र प्रजापति (32) पुत्र दिलीप प्रजापति उप जिलाधिकारी सलेमपुर की सरकारी गाड़ी चलाते हैं। मंगलवार की देर रात वह सलेमपुर से ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मझौली राज के धुस गांव के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही रवींद्र स्कूटी समेत अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।