फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   prabha sports acedademy won cricket match

Deoria News: प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी खलीलाबाद ने जीता उद्घाटन मैच

Tue, 20 Feb 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 20 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
prabha sports acedademy won cricket match
युवा पेज
विज्ञापन


अजहर चिश्ती मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला दिन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अजहर चिश्ती मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार से रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई।
पहले प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी खलीलाबाद ने हॉक स्पोर्ट्स एकेडमी गोरखपुर को पांच विकेट से पराजित कर शानदार शुरुआत की। चार विकेट लेकर जीत में अहम योगदान देने वाले विवेक चौरसिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
प्रभा स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हॉक स्पोर्ट्स गोरखपुर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 29.4 ओवर में 143 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें अभय प्रजापति ने सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 59, अजीत गुप्ता ने एक चौके और एक छक्के से 20, निर्भय झा ने तीन चौका की मदद से 16 रन बनाए। विपक्षी टीम से गेंदबाजी करते हुए विवेक चौरसिया ने चार व गोकुल मिश्रा ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी खलीलाबाद ने 29.4 ओवरों में 144 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। इसमें ओमकार साहनी ने पांच चौके की मदद से 33, सुयश ने चार चौके से 33 और शुभम यादव ने 24 रन बनाया। हॉक स्पोर्ट्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमान शाह, अजीत गुप्ता, आदित्य प्रजापति, अनमोल सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व मुख्य अतिथि अरविंद सिंह व विशिष्ट अतिथि अश्विनी मणि तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed