{"_id":"6963edf6964e7bad830fc9da","slug":"pathardewa-defeated-kanchanpur-5-2-to-win-the-match-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-172360-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पथरदेवा ने कंचनपुर को 5-2 से हराकर जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पथरदेवा ने कंचनपुर को 5-2 से हराकर जीता मैच
Mon, 12 Jan 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कनकपुरा के प्रांगण में चल रहे स्व. दिग्विजय प्रताप कौशिक फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार को पथरदेवा और कंचनपुर की टीमों के बीच मैच खेला गया। जिसमें पथरदेवा के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए कंचनपुर को 5-2 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
मैच का शुभारंभ भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र प्रताप राव, मनोज राव, दिवाकर सिंह, जयंत राव, सोनू राव व आयोजक अखिलेश कौशिक उर्फ मुन्नू बाबू ने स्व. कौशिक के चित्र पर पुष्पांजलि के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
40-10-40 के निर्धारित समय में खेले गए इस मुकाबले में पथरदेवा की टीम खेल शुरू होने के 13 वें मिनट में एक गोल दाग कर मैच में 1-0 की बढ़त बना ली।
पहले हॉफ के 38वें मिनट में दूसरा गोलकर पथरदेवा ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के दूसरे हॉफ में कंचनपुर की टीम ने एक गोल कर मैच को रोमांचक बना दिया लेकिन कुछ ही देर बाद पथरदेवा ने तीसरा गोल कर 3-1 की बढ़त बना ली। कंचनपुर ने पुनः एक गोल कर मैच में वापसी करने का प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। क्योंकि पथरदेवा के खिलाड़ियों ने जबरदस्त तालमेल से खेलते हुए मैच के आखिरी क्षण में एक के बाद एक दो और गोल दागे। इस तरह पथरदेवा ने 5-2 से मैच में जीत दर्ज कर ली। निर्णायक की भूमिका में नसीर अहमद व कमेंट्री देवेश कौशिक ने किया। निगम शर्मा व अरमान गोल जज और लाइनमैन प्रधुम्न व बिट्टू रहे। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य बंधन सिंह, पूर्व प्रधान रामकृपाल राव व प्रताप सिंह, नन्हे सिंह, राजकुमार राव, विजय सिंह, देवेश कौशिक, अवधेश माैजूद रहे। ा