फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   notice to farmers for compensation

Deoria News: राष्ट्रीय रामजानकी मार्ग भूमि अधिग्रहण के भुगतान के लिए काश्तकारों को दिया गया नोटिस

Wed, 07 Feb 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
notice to farmers for compensation
फोटो समाचार-06डीईओ 141
विज्ञापन

एनएच विभाग की ओर से करीब 150 काश्तकारों को तामील कराया गया नोटिस
दस्तावेज जमा न होने पर आरडी मद में जमा कर दी जाएगी हिस्से के प्रतिकर की धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। राष्ट्रीय रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए एनएच विभाग की ओर से भूमि अधिग्रहण किया गया है। मंगलवार को विभाग की ओर से कपरवार बांगर की सड़क से सटी जमीन के करीब 150 काश्तकारों को मुआवजा के लिए नोटिस तामील कराया गया। मिले नोटिस में काश्तकारों से मुआवजे के लिए 12 फरवरी से सत्यापित दस्तावेज जमा कराना है। अन्यथा की स्थिति में उनके हिस्से के प्रतिकर की धनराशि आरडी मद में जमा करा देने की हिदायत दी गई है। तामील कराए गए नोटिस को लेकर लोगों में हर्ष है। जबकि कुछ एक लोगों को नोटिस नहीं मिलने से मायूसी भी है।
एनएच विभाग की ओर से अयोध्या से जनकपुर तक राष्ट्रीय रामजानकी मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाना है। इसके लिए विभाग ने काश्तकारों की जमीन का अधिग्रहण किया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, रामजानकी मार्ग एनएच 227ए के सक्षम प्राधिकारी की ओर से छह फरवरी को जारी किए गए नोटिस में सड़क से सटे कपरवार बांगर के काश्तकार 12 फरवरी अथवा उसके पूर्व किसी कार्यदिवस पर 10 से पांच बजे तक सत्यापित कागजात जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतिकर की धनराशि प्राप्त करने के लिए अधोहस्ताक्षरित कार्यालय में उपस्थित होकर अर्जित भूमि के प्रतिकर की धनराशि का भुगतान लेने के लिए निर्देशित किया गया है। यह भी कहा गया है कि किन्हीं कारणों से काश्तकार के उपस्थित न होने पर उनके हिस्से की धनराशि आरडी मद में जमा करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काश्तकारों से पठनीय पासबुक की छायाप्रति, पहचान पत्र, दो रसीदी टिकट, कलक्ट्रेट कचहरी से सीएच 41, 45, 1359 फसली की सत्यापित प्रतिलिपि, जबकि तहसील से जारी सत्यापित नवैयत, जांच आख्या, फोटो मांगा गया है।

एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने बताया कि एनएच विभाग की ओर से भूमि अधिग्रहण के भुगतान के लिए नोटिस तामील कराया गया होगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है।

06जेएनडी19: लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए। विज्ञप्ति।

06जेएनडी19: लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए। विज्ञप्ति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed