फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jackfruit being unloaded from a pickup onto the road, patients groaning in the ambulance

Deoria News: सड़क पर पिकअप से उतारा जा रहा कटहल, एंबुलेंस में कराहते रहे मरीज

Thu, 07 May 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Jackfruit being unloaded from a pickup onto the road, patients groaning in the ambulance
सलेमपुर। वाहन चालकों और अतिक्रमण के कारण लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह दो एंबुलेंस में मरीज कराह रहे थे और पिकअप चालक सड़क कटहल उतार रहा था।
विज्ञापन

इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसी बीच गश्त करते हुए कोतवाली के एसएसआई पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। चालक पुलिस को देखकर पिकअप लेकर भाग निकला। उसके बाद जाम में फंसी एंबुलेंस को निकालकर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया गया। नगर के स्टेशन रोड पर लगने वाली सब्जी की दुकानें नगर के लोगों के लिए एक मुद्दा बन गया है। इसी मार्ग से राहगीर रेलवे स्टेशन, सरकारी अस्पताल, ब्लॉक, तहसील, पशु हॉस्पिटल जाते हैं। जाम के चलते कई यात्रियों की ट्रेन छूट जाती हैं।
विज्ञापन

हालांकि, 27 जून 2023 को नगर पंचायत कार्यालय में ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव के साथ सब्जी विक्रेताओं ने बैठक कर एक जुलाई 2023 से सब्जी की दुकानें सड़क पर नहीं लगाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन माह तक सड़क पर दुकानें नही लगीं। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिली। उसके बाद सब्जी विक्रेताओं की मनमानी इस कदर पहुंच गई कि सुबह छह से 10 बजे तक इस मार्ग से आने-जाने में राहगीरों का पसीना छूट जा रहा है। बृहस्पतिवार को मालगोदम से हॉस्पिटल जाने में राहगीरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सड़क के बीच में चालक पिकअप को खड़ी कर उसपर लदे कटहल को उतार रहा था। इस दौरान जाम में दो एंबुलेंस फंस गई। उसमें मरीज दर्द से कराह रहे थे। एंबुलेंस चालक सायरन बजा रहे थे, मगर वहां मौजूद सड़क किनारे सजाए दुकान वाले या अन्य कोई इसकी सुध नहीं ले रहा था।

लोगों का कहना है कि नगर में जाम लगना लाइलाज बीमारी हो गई है। इससे छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
इसी बीच कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र के निर्देश पर एसएसआई राघवेंद्र सिंह के साथ अन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर भेज दिया। पुलिसकर्मियों को देख सड़क के बीच पिकअप खड़ा कर कटहल उतार रहा चालक मौके से भाग निकला।
सीओ मनोज कुमार ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed