फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   E-rickshaw driver dies due to collision with unknown vehicle

Deoria News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Sun, 18 Aug 2024 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies due to collision with unknown vehicle
 धीरज गुप्ता, फाइल फोटो
तरकुलवा। ई-रिक्शा चालक शुक्रवार की रात में अज्ञात वाहन से टकरा गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएससी तरकुलवा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के महुआपाटन गांव निवासी धीरज सिंह पटेल (26) पुत्र स्व.संपत्ति पटेल ई-रिक्शा चालक था। वह शुक्रवार को ई-रिक्शा लेकर निकला। रात आठ बजे के करीब गढ़रामपुर कस्बा में वह ई-रिक्शा खड़ा करके किसी बाइक से महुआपाटन की ओर जा रहा था। गढ़रामपुर-त्रिमुहानी घाट मार्ग पर ओपीआर इंटर कॉलेज बसंतपुर के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे घायल देख सूचना गांव के लोगों को दी। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों संग बडे़ भाई अजय पटेल मौके पर पहुंच गए। उसे सीएचसी तरकुलवा ले गए। जहां से डाक्टरों ने उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां, इलाज के दरम्यान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed