{"_id":"68bb47bff64046d6ba029bc9","slug":"deoria-uncontrolled-bike-collided-with-truck-while-making-reel-three-people-including-a-woman-died-deoria-news-c-7-1-gkp1032-1061834-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया : रील बनाते समय बेकाबू बाइक ट्रक से भिड़ी, महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया : रील बनाते समय बेकाबू बाइक ट्रक से भिड़ी, महिला समेत तीन की मौत
Sat, 06 Sep 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
अनूप प्रसाद के घर रोते विलखते परिजन
देवरिया। शहर के कसया रोड पर शुक्रवार सुबह रील बनाने के चक्कर में बाइक सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मारने के बाद सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में महिला समेत दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा एक किशोर घायल हो गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
देवरिया कोतवाली क्षेत्र के पिड़रा निवासी किशन (18) पुत्र भूपेंद्र चौहान और रघवापुर निवासी अनूप (19) पुत्र पिंटू प्रसाद और राज गौतम (14) एक ही बाइक से मालवीय रोड ओवरब्रिज से कसया की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक लहराते हुए बाइक चला रहा था और पीछे बैठे हुए रील बना रहे थे। ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही सामने सड़क पार कर रही महिला को देखकर नियंत्रण खो बैठे। बाइक महिला को ठोकर मारने के बाद कसया की तरफ से आ रहे ट्रक से जाकर भिड़ गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच किसी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने सिंधी मिल काॅलोनी निवासी मुन्नी देवी (40), किशन चौहान और अनूप प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। राज गौतम का इलाज चल रहा है। संवाद