फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria mass murder Bulldozer will work but after clearing legal issues

देवरिया हत्याकांड: बुलडोजर तो चलेगा पर कानूनी पेंच दूर करके, 10 हत्यारोपियों ने किया है सरकारी भूमि पर कब्जा

Fri, 06 Oct 2023 10:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Oct 2023 10:14 AM IST
सार

सत्यप्रकाश दुबे समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या में 27 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इनमें से मुख्य आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव का तीन मंजिला मकान खलिहान, सरकारी स्कूल और वन विभाग की जमीन में बना है।

विज्ञापन
Deoria mass murder Bulldozer will work but after clearing legal issues
प्रेम यादव का घर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया सामूहिक हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने अपना बुलडोजर फिलहाल पीछे हटा लिया है। ऐसा कानूनी पेंच की वजह से किया गया है। अब आरोपियों को नोटिस देने के बाद प्रशासन का बुलडोजर चलेगा।

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में सत्यप्रकाश दूबे और उनके परिवार के चार अन्य लोगों की हत्या में नामजद प्रेम यादव समेत 10 आरोपियों ने सरकारी जमीन कब्जा कर रखा है। गांव के अभयपुर टोले में राजस्व विभाग की नाप-जोख के बाद यह जानकारी सामने आई। बुधवार सुबह प्रशासन की ओर से कार्रवाई के लिए बुलडोजर गांव के बाहर पहुंच भी गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


दरअसल, प्रशासन पूरी तैयारी और प्रक्रिया के साथ कार्रवाई करना चाहता है ताकि इसपर कोई सवाल न उठे। साथ ही बाद में इसको लेकर कोई कानूनी पेंच भी न रहे। इसलिए प्रशासन, आरोपियों को धारा 67 के तहत नोटिस देने के बाद जमीनों को खाली कराने के लिए बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। इसके लिए मुनादी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 'मेरे बाबू को जन्मदिन के दिन मार डाला गया, पूरा परिवार खत्म हो गया', सीएम योगी से की ये मांग

प्रेम ने उड़ा दीं एंटी भू-माफिया सेल की धज्जियां

मामले की जांच में पता चला कि पुलिस और राजस्वकर्मियों से सांठगांठ कर प्रेम और उसके साथियों ने सरकारी जमीनों पर कब्जे को रोकने के लिए बनाए गए एंटी भू-माफिया सेल की धज्जियां उड़ा दीं। लंबे समय से ग्रामीण सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायत कर रहे थे, लेकिन पुलिस या राजस्वकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

सामूहिक हत्याकांड के बाद पूरे मामले की गहनता से जांच हुई तो फतेहपुर गांव के अभयपुर टोले में सरकारी जमीनों पर कब्जे की स्थिति देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। घटना के बाद इलाके के राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

इसे भी पढ़ें: भाइयों में फूट डाली फिर छलकपट से अपने नाम लिखा ली जमीन, प्रेम के लालच में 6 जिंदगियां खत्म

सत्यप्रकाश दूबे समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या में 27 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इनमें से मुख्य आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव का तीन मंजिला मकान खलिहान, सरकारी स्कूल और वन विभाग के जमीन में बना है।

इसे भी पढ़ें:   कहां है ज्ञान प्रकाश दूबे, भाई की हत्या के बाद भी क्यों नहीं आया? रिश्तों में दरार और...

वहीं, अन्य आरोपी रामजी यादव, रामभवन यादव, गोरख यादव, परमहंस यादव, देवानंद यादव, श्याम यादव, जयनरायण यादव, अभिषेक यादव का भी ग्राम सभा के खलिहान और सरकारी भूमि पर कब्जा है। तहसीलदार केशव प्रसाद ने कहा कि अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed