{"_id":"651e6dd625b6964c9f01d9d8","slug":"deoria-murder-case-prem-chand-created-division-among-the-brothers-and-then-fraudulently-wrote-his-name-land-2023-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria Murder Case: भाइयों में फूट डाली फिर छलकपट से अपने नाम लिखा ली जमीन, प्रेम के लालच में 6 जिंदगियां खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria Murder Case: भाइयों में फूट डाली फिर छलकपट से अपने नाम लिखा ली जमीन, प्रेम के लालच में 6 जिंदगियां खत्म
Thu, 05 Oct 2023 01:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 Oct 2023 01:53 PM IST
सार
प्रेम चंद यादव ने ज्ञान प्रकाश को अपने पाले में लेकर उसकी जमीन को औने-पौने दाम में अपने नाम लिखाना शुरू कर दिया। प्रेम ने ज्ञान प्रकाश की दोनों गांवों की चल-अचल संपत्ति अपने नाम करा ली। नतीजा यह हुआ कि अदावत गंभीर होती गई और जघन्य हत्याकांड हो गया।
विज्ञापन
गांव में जुटी पुलिस, इनसेट में मृतक प्रेम यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीन तो वहीं की वहीं है, लेकिन इसके चक्कर में छह लोगों की जानें चली गईं। सत्यप्रकाश के भाई ज्ञानप्रकाश की दो गांवों की जमीन के लालच में प्रेम यादव ने ऐसी तिकड़में कीं कि आज चहुंओर इसी की चर्चा है। प्रेम ने राजनीतिक पहुंच और दबंगई का जमकर दुरुपयोग किया। गांव की राजनीति करते-करते उसने दूबे परिवार में फूट डाल दी।
ज्ञान प्रकाश को अपने पाले में लेकर उसकी जमीन को औने-पौने दाम में अपने नाम लिखाना शुरू कर दिया। प्रेम ने ज्ञान प्रकाश की दोनों गांवों की चल-अचल संपत्ति अपने नाम करा ली। नतीजा यह हुआ कि अदावत गंभीर होती गई और जघन्य हत्याकांड हो गया।
पूरे इलाके में चौक-चौराहों पर बस यही चर्चा है। खामपार थाना क्षेत्र के केहुनिया गांव में भी दूबे परिवार की जमीन है। यह जमीन ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश और ज्ञान प्रकाश पुत्र जनार्दन के नाम से दर्ज थी।
विज्ञापन
प्रपत्रों में दर्ज जानकारी के अनुसार, यहां भी दबंग पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव ने ज्ञान प्रकाश उर्फ साधु दूबे से वर्ष 2014 में उनके हिस्से की जमीन का एक तिहाई भाग 703 एयर यानी लगभग 50 कट्ठा 11 लाख रुपये नकद में अपने नाम लिखा लिया। जानकारी होने पर सत्यप्रकाश ने तहसीलदार कोर्ट भाटपाररानी में आपत्ति डाली थी।

इसका मुकदमा अभी विचाराधीन है और जमीन का खारिज-दाखिल नहीं हुआ है। तहसील सूत्रों के अनुसार, यह जमीन आज भी इस नरसंहार में आरोपित बनाए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बृजनारायन उर्फ चुम्मन दुबे के पुत्रों श्रीप्रकाश दूबे, श्रीराम दूबे और जयप्रकाश दूबे के कब्जे में है। घटना के बाद स्थानीय तहसील प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
जमीन की पत्रावलियां व जानकारी एकत्रित की जा रही है। उपजिलाधिकारी अंगद यादव ने कहा कि मामला जानकारी में है। इस मामले का वाद तहसील न्यायालय में विचाराधीन है। पत्रावलियां एकत्रित की जा रही हैं।
ऊपर से जैसा निर्देश होगा, उसका पालन होगा। इसी तरह फतेहपुर के लेहड़ा गांव की भूमि प्रेम ने बैनामा कराई थी। इस जमीन में सत्यप्रकाश और ज्ञान प्रकाश के बीच बंटवारा नहीं हुआ था। इस बात कोे लेकर आए दिन विवाद होता था।
ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।