फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband and mother-in-law arrested on dowry death charges

Deoria News: दहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 02 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Husband and mother-in-law arrested on dowry death charges
मईल। थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में तीन दिन पहले नवविवाहिता चांदमती पत्नी सोनू की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला था। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन


नवविवाहिता के भाई मंसी बीन निवासी भिसवा खालसा, थाना भोरे, जिला गोपालगंज (बिहार) ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी बहन चांदमती की शादी 13 मई 2026 को डेहरी गांव निवासी सोनू साहनी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

भाई ने आरोप लगाया कि शनिवार को उसकी बहन की हत्या कर दी गई। एसओ विकास नाथ ने बताया कि मामले में मृतका की सास पानमती देवी और पति सोनू साहनी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed