फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Murder Case Where is Gyan Prakash Dubey why did he not come even after murder of his brother

Deoria Murder Case: कहां है ज्ञान प्रकाश दूबे, भाई की हत्या के बाद भी क्यों नहीं आया? रिश्तों में दरार और...

Thu, 05 Oct 2023 01:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Oct 2023 01:59 PM IST
सार

ग्रामीणों के अनुसार सत्यप्रकाश दूबे की अदावत प्रेम से भाई के हिस्से की जमीन को लेकर थी। सत्यप्रकाश दूबे अपने छोटे भाई को काफी मानते भी थे, लेकिन समय के बदलाव के कारण दोनों के रिश्तों में दरार पैदा हो गई। इसी का फायदा प्रेम ने उठा लिया। पूरी जमीन लिखने के बाद ज्ञान प्रकाश गायब हो गए।

विज्ञापन
Deoria Murder Case Where is Gyan Prakash Dubey why did he not come even after murder of his brother
सत्यप्रकाश दूबे का भाई ज्ञान प्रकाश पता नहीं चला रहा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सत्यप्रकाश दूबे का परिवार ज्ञान प्रकाश के चक्कर में बर्बाद हो गया। पारिवारिक विवाद में भाई से अनबन हुई और वह प्रेम यादव के पाले में खेलने लगा। पुश्तैनी जमीन भी प्रेम के नाम लिख दी और उसके दरवाजे पर काम भी करता रहा। भाई के पूरे परिवार की हत्या के बाद भी ज्ञान प्रकाश के न आने पर ग्रामीण तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। 
विज्ञापन


बताते चलें कि ज्ञान प्रकाश दो माह से लापता हैं। ग्रामीणों के अनुसार सत्यप्रकाश दूबे की अदावत प्रेम से भाई के हिस्से की जमीन को लेकर थी। सत्यप्रकाश दूबे अपने छोटे भाई को काफी मानते भी थे, लेकिन समय के बदलाव के कारण दोनों के रिश्तों में दरार पैदा हो गई। 
विज्ञापन


इसी का फायदा प्रेम ने उठा लिया। पूरी जमीन लिखने के बाद ज्ञान प्रकाश गायब हो गए। इसको लेकर काफी चर्चा है। लोगों का कहना है कि ज्ञान प्रकाश तक यह भनक जाती कि उसके भाई का परिवार खत्म हो गया तो वह जरूर आता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 'मेरा परिवार खत्म करने वाले दानव जब मिट्टी में मिलेंगे तभी मिलेगी ठंडक' बेटा बोला- सजा दें योगीजी

आखिर वह किस जगह है, पुलिस इसको भी अपनी जांच का हिस्सा बनाए तो मामले में नया मोड़ आ सकता है। किसी के गले यह बात उतर नहीं रही है कि भाई का परिवार समाप्त हो गया और वह मुड़कर अपने गांव की तरफ देखे न।

एमएलसी ने देवेश को बढ़ाया ढांढस

विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह शहर के रामनाथ देवरिया स्थित एक आवास पर देवेश से मिलने गए। एमएलसी ने हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने शोक व्यक्त किया। घटना में कठोर कार्रवाई के लिए डीएम व एसपी से बात की। देवेश से कहा कि आरोपियों को ऐसी सजा होगी जो मिसाल बने।

इसे भी पढ़ें: भाइयों में फूट डाली फिर छलकपट से अपने नाम लिखा ली जमीन, प्रेम के लालच में 6 जिंदगियां खत्म

ये है पूरा मामला

बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed