फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria DM inspected waterlogged areas late at night and issued instructions.

रात में निरीक्षण: बारिश के बीच डीएम मधुसूदन हुल्गी निकले बाहर, प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरान- दिए निर्देश

Sun, 27 Sep 2026 11:26 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Sun, 27 Sep 2026 11:26 AM IST
सार

लगातार मूसलाधार बारिश के बीच डीएम मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार देर रात करीब 9 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। कचहरी से निकलकर सुभाष चौक, हनुमान मंदिर रोड, सूरज मल्टीप्लेक्स के सामने सीसी रोड होते हुए कतरारी चौराहे तक जलभराव का जायजा लिया। इसके बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जल निकासी और मरीजों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Deoria DM inspected waterlogged areas late at night and issued instructions.
जलभरा वाले क्षेत्रों में निरीक्षण करते डीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के दृष्टिगत डीएम मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार देर रात करीब नौ बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव, जल निकासी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम कचहरी से निकलकर सुभाष चौक, हनुमान मंदिर रोड, सूरज मल्टीप्लेक्स के सामने स्थित सीसी रोड होते हुए कतरारी चौराहे तक पहुंचे और विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति का मौके पर निरीक्षण किया।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था की जानकारी ली तथा जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल पानी की निकासी के लिए तात्कालिक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत जिलाधिकारी महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने परिसर में जलभराव, पानी की निकासी तथा मरीजों के इलाज एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और मरीजों एवं उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत सभी अधिकारी अलर्ट, सजग और तत्पर रहें। अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी आमजन के लिए किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां कहीं भी जलभराव, आवागमन अथवा विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिले, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए व्यवस्थाएं सुचारु कराई जाएं।

उन्होंने नालियों एवं जल निकासी के मार्गों को अवरुद्ध होने से बचाने तथा आवश्यकता के अनुसार संसाधनों का उपयोग कर जल निकासी कराने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए वर्षा के दौरान सतत निगरानी बनाए रखने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर अनिमेष वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed