{"_id":"652cca4c17ffab0f520fb247","slug":"delhi-buses-reduced-during-festival-season-problems-of-passengers-increased-deoria-news-c-208-1-deo1001-10356-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: त्योहार में दिल्ली की बसें हुईं कम, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: त्योहार में दिल्ली की बसें हुईं कम, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
Mon, 16 Oct 2023 10:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:59 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। त्योहारी मौसम में बस से देवरिया से दिल्ली तक यात्रा करने वालों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। तीन माह पहले जहां 15 बसें नियमित रूप से चलती थीं, अब इस मार्ग पर मात्र छह बसें ही चल रही हैं। इससे त्योहार में आने और जाने के लिए लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पुरानी बसों के प्रवेश पर रोक के बाद से हुई है।
देवरिया डिपो में वर्तमान में निगम की 65 एवं अनुबंधित 129 बसों का संचालन हो रहा है। यहां से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, बस्ती, गोरखपुर के अलावा लोकल रूटों पर भिंगारी बाजार, प्रतापपुर, लार, भागलपुर, दोहरीघाट, बरहज के लिए सीधी सेवाएं मिलती हैं। तीन माह पहले जहां देवरिया से दिल्ली के लिए पहले 15 बसें चलती थीं, अब केवल मात्र छह बसें ही चल रही हैं। इसका सीधा फायदा निजी बसों के संचालक उठा रहे हैं।
समय से रोडवेज बसें भी नहीं मिलने से यात्री भी जिले के कई निर्धारित जगहों से चलने वाली इन निजी बसों का ही सहारा ले रहे हैं। खास बात यह है कि इधर दशहरा, करवाचौथ, दीवाली, छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पड़ने वाले हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले यात्रियों की संख्या भी आगामी दिनों में बढ़ने वाली है। इसके बाद भी निगम ऐसे यात्रियों को ध्यान में रखकर बसों का इंतजाम करने के लिए कोई खास पहल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
-- -- --
दिल्ली सरकार के आदेश कम हो गई हैं बसें
दिल्ली प्रांत की सरकार ने एनसीआर में बीएस-6 बसों के ही प्रवेश की अनुमति दी है। यूपी से चलने वाली बसें कौशांबी डिपो तक जाती हैं। ऐसे में दिल्ली रूट पर पुरानी बसों को हटाकर केवल बीएस-6 की बसों का ही संचालन किया जा रहा है।
-- -- -- --
दिल्ली रूट पर वर्तमान में केवल छह बसें जो बीएस-6 मॉडल की है, उनका संचालन किया जा रहा है। एनसीआर में पुरानी बसों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने से ऐसा हुआ है। तीन माह पहले तक देवरिया से दिल्ली 15 बसें चल रहीं थी।
- राकेश पति त्रिपाठी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी देवरिया डिपो