{"_id":"67f02ab9efe94a50d200a365","slug":"delay-in-completion-of-online-process-players-practice-affected-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-150862-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने में देर, खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने में देर, खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित
Sat, 05 Apr 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नए सत्र से लागू ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए फांस बना हुआ है।
समय से पंजीकरण न पूरा होने से खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो रहा है। ऐसे में आगामी प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन पर प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। खेल निदेशालय ने इस बार स्टेडियम में संचालित होने वाले वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के ऑनलाइन पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। खेल विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है की नई व्यवस्था से पंजीकरण प्रक्रिया में निष्पक्षता आएगी और खिलाड़ियों की संख्या बढ़ा कर दिखाने की शिकायतें कम होगी। इधर इस प्रक्रिया को पूरे होने में एक सप्ताह से दस दिन की देरी होना तय माना जा रहा है। खिलाड़ी तो खिलाड़ी कई पुरुष शिक्षकों को भी नई व्यवस्था अभी समझ में नहीं आ रही है।