{"_id":"699b59f6f54e04c1010e769c","slug":"crowds-of-patients-suffering-from-cold-cough-and-fever-deoria-news-c-208-1-deo1011-175585-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की भरमार
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं का औचक निरीक्षण भी हुआ। कहीं व्यवस्थागत कमियां मिलीं तो कहीं मरीजों की भीड़ उमड़ी। बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। पड़री बाजार संवाद के अनुसार नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री बाजार में रविवार को लगे जन आरोग्य मेले का ड्रग वेयर हाउस मऊ के मैनेजर मिथिलेश रस्तोगी और डीसीपीएम मऊ संतोष सिंह ने औचक निरीक्षण किया। दोनों अफसर करीब आधे घंटे तक मेले में रहे। अधिकारियों ने सबसे पहले जन आरोग्य मेले में आए मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इसके बाद ओपीडी कक्ष, बेडरूम, दवा वितरण कक्ष और जननी सुरक्षा कक्ष का विधिवत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया गया।
एलए, एलटी तथा स्वीपर के अनुपस्थित रहने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशद खान से केंद्र की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। डीसीपीएम संतोष सिंह ने बताया कि यह जन आरोग्य मेला एवं स्वास्थ्य केंद्रों की रूटीन जांच थी, ताकि सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। इसी केंद्र पर आयोजित मेले में कुल 45 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशद खान ने बताया कि अधिकांश मरीज बुखार और शरीर दर्द से पीड़ित थे। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। मेले में फार्मासिस्ट दीपक वर्मा, वार्ड बॉय प्रिंस सिंह और कौशल्या चौरसिया सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
तीन केंद्रों पर 117 मरीजों का इलाज बरियारपुर ःपथरदेवा विकासखंड के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 117 मरीजों को देखा गया। न्यू पीएचसी रामपुर अवस्थी में डॉ. योगेश कुमार ने 44 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की। सर्दी-जुकाम, बुखार और आंखों में संक्रमण के मामले अधिक पाए गए। फार्मासिस्ट संजय पांडेय, आशा मिश्रा और लोरीक यादव मौजूद रहे। सरौरा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. राजेश कुमार ने 41 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। मौसम के उतार-चढ़ाव को इसकी प्रमुख वजह बताया गया।
विज्ञापन
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में डॉ. राज बहादुर तिवारी की देखरेख में 32 मरीजों का उपचार किया गया। यहां खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को सुबह-शाम ठंड से बचाव और साफ पानी के सेवन की सलाह दी। मईल के प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 74 मरीजों का उपचार किया गया। नया स्वास्थ्य केंद्र ठेगंवल दूबे में डॉ. शोभनाथ और फार्मासिस्ट डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने 31 मरीजों की जांच कर दवा दी। अधिकांश मरीज बीपी, जुकाम, खांसी, सर्दी और गैस की समस्या से ग्रसित थे। जांच के बाद आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मईल में डॉ. अनिल कुमार प्रजापति और फार्मासिस्ट रमेश चंद्र ने 43 मरीजों का परीक्षण किया।