फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike, browning four lifters arrested

बाइक, तमंचा के साथ चार लिफ्टर गिरफ्तार

Sun, 26 Jun 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 26 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Bike, browning four lifters arrested
बाइक, तमंचा के साथ चार लिफ्टर गिरफ्तार
रेलवे माल गोदाम के पास लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट की एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेलवे माल गोदाम के पास चार बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। छापेमारी कर चारो को पकड़ लिया गया। तलाश की दौरान उनके पास से एक बाइक, कट्टा, चाकू और कारतूस बरामद हुआ। जिस बाइक से वे आए थे वह लूट की थी। पूछताछ में पता चला कि बृजेश शाही निवासी इंदिरानगर, सदर कोतवाली, हिमांशु राजभर लक्ष्मीपुर,गौरीबाजार, छोटू मद्धेशिया, बलियवां, रामपुर कारखाना और आशीष यादव, सोंदा सदर कोतवाली के रहने वाले हैं। बृजेश शाही गैंग का सरगना है। बदमाश जिले के अलावा गोरखपुर में भी कई लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन


बदमाशों के पास से जो बाइक बरामद हुई है वह 17 जून को उसे कोतवाली क्षेत्र के इजरही गांव के पुलिया के पास से लूट की थी। शनिवार को भी वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देते। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। सदर कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed