फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ड़न दस्ता ने वाहन चेकिंग के दौरान मेहरौना चेकपोस्ट पर पकड़ा छ: लाख, किया जप्त

ड़न दस्ता ने वाहन चेकिंग के दौरान मेहरौना चेकपोस्ट पर पकड़ा छ: लाख, किया जप्त

Sun, 05 May 2019 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
ड़न दस्ता ने वाहन चेकिंग के दौरान मेहरौना चेकपोस्ट पर पकड़ा  छ: लाख, किया जप्त
मेहरौना बॉर्डर पर पकड़े गए छह लाख रुपये जब्त
विज्ञापन

लार का व्यवसायी गुठनी से वसूली कर लौटा रहा था
साक्ष्य नहीं देने पर उड़न दस्ता टीम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लार। बिहार बॉर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को बाइक सवार दो लोगों के पास से छह लाख रुपये उड़न दस्ता की टीम ने बरामद किया। बाइक सवार युवक ने अपने को व्यवसायी बताया, लेकिन रुपये लाने का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने रुपये को जब्त कर दिया।

उड़न दस्ता के प्रभारी कुमार गौरव और दरोगा आशुतोष कुमार मेहरौना चेकपोस्ट पर वाहनों की तलाशी कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति बैग लेकर बिहार की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। बाइक रोकने का इशारा करने पर युवक भागने की कोशिश किए, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। तलाशी के दौरान बैग में छह लाख रुपये मिले। पूछताछ में युवक ने लार गांधी मार्केट निवासी मोहम्मद आरिफ और लार नगर का थोक व्यवसायी अपने को बताया। बिहार के दुकानदारों को दिए गए सामान का बकाया वसूली की रकम होने का दावा किया। टीम ने वसूले गए रुपये का साक्ष्य मांगा तो हाथ खड़ा कर दिया। इस दौरान उड़न दस्ता टीम के प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि रुपये को जब्त कर लिया गया है। रुपये वसूली का साक्ष्य प्रस्तुत करने पर लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed