फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गुठनी पुलिस ने पकड़ी 45 लाख की अंग्रेजी शराब

गुठनी पुलिस ने पकड़ी 45 लाख की अंग्रेजी शराब

Fri, 14 Jun 2019 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
गुठनी पुलिस ने पकड़ी 45 लाख की अंग्रेजी शराब
गुठनी पुलिस ने पकड़ी 45 लाख की शराब
विज्ञापन


फिर शराब पकड़ने में मात खा गए मेहरौना चेकपोस्ट के सिपाही
अमर उजाला ब्यूरो
लार (देवरिया)। एक बार फिर शराब पकड़ने में मेहरौना चेकपोस्ट पर तैनात दारोगा व सिपाही मात खा गए हैं। गुठनी पुलिस ने गुरुवार की देर रात शराब से भरी एक ट्रक को श्रीकरपुर चेकपोस्ट से पीछा कर पकड़ लिया है। ट्रक पर लदे शराब की कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है। दो तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़े।

श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर गुठनी एसओ दिलीप कुमार, एसआई हरिवंश यादव हमराहियों के साथ देर रात यूपी की तरफ से आ रही वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस चेकपोस्ट पर बैरियर गिरा दिया। कुछ देर बाद पुलिस को एक ट्रक आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देख पीछे की तरफ जाने लगा। एसओ ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। भाग रहे तस्करों को सिपाहियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में हरियाणा निर्मित 346 कार्टून शराब बरामद हुई। पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम लखविंदर सिंह निवासी ग्राम जखड़ा थाना गेडाखोरी जिला पटियाला और राजेश शुक्ला निवासी ग्राम असाव माझा जिला बाराबंकी बताया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि शराब चैनपुर सिवान लेकर जा रहे थे। वहा एक मकान में शराब उतारनी थी। इस बाबत एसओ दिलीप कुमार ने बताया कि पकडे़ गए तस्करों को एक्साइज एक्ट के तहत सिवान जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed