फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रक के ठोकर से युवक की मौत

ट्रक के ठोकर से युवक की मौत

Sun, 09 Sep 2018 12:15 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के ठोकर से युवक की मौत
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन

प्लास्टिक कांप्लेक्स के पास हुआ हादसा
शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
ओड़वारा। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्लास्टिक काम्प्लेक्स चौकी के पास युवक ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक बायपोखर का रहने वाला है।

हादसा शनिवार रात करीब आठ बजे हुआ। बस्ती-कांटे मार्ग पर बायपोखर गांव निवासी झुल्लुर (35) साइकिल से शहर से काम करके अपने घर लौट रहा था। अभी वह गांव के पास गैस एजेंसी के सामने ही पहुंचा था कि पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल झुल्लुर को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाकर परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को बस्ती-कांटे मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास करती रही। ट्रक चालक मौका पाकर भाग निकला, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed