{"_id":"683216e3a68e44520c0813bb","slug":"case-of-unintentional-murder-in-the-matter-of-death-of-an-innocent-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-154397-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मासूम की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मासूम की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का केस
Sun, 25 May 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 25 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। परसोतिमा गांव में एक सप्ताह पहले बाइक की चपेट में आने से घायल मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी बाइक सवार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, परसोतिमा गांव निवासी दीपक गुप्ता का तीन वर्षीय पुत्र अवनीश गुप्ता 16 मई की सुबह अपने दरवाजे पर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप में से घायल हो गया। सीएससी गौरी बाजार से रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे एम्स गोरखपुर ले गए, जहां बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को गुस्साए परिजन मासूम के शव को लेकर थाने पहुंचे तथा बाइक सवार पर जानबूझकर ठोकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक नंदा प्रसाद ने बताया कि मासूम के पिता दीपक गुप्ता की तहरीर पर गांव के अमरेश प्रसाद उर्फ चंचल पर गैर इरादतन हत्या का केा दर्ज कर लिया गया है। संवाद