फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   By using the threat of smuggling cases and police encounters...

Deoria News: तस्करी के केस व एनकाउंटर का डर दिखाकर पति से रुपये एेंथने का आरोप

Wed, 16 Sep 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
By using the threat of smuggling cases and police encounters...
देवरिया। शहर की छोटी बभनी निवासी नीतू चौहान को पति को तस्करी में फंसाने और एनकाउंटर का डर दिखाकर 95 हजार रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने नमन कुमार गोठिया, जावेद शकिल अंसारी और दो मोबाइल नंबरों के अज्ञात धारकों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। नीतू ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि पति की कचहरी रोड पर दुकान हैं। नीतू ने आरोप लगाया है कि छह मई को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने कहा कि उनका पति तस्करी के मामले में उसके कब्जे में है। छुड़ाना है तो नमन कुमार गोठिया के बैंक खाते में डेढ़ लाख रुपये भेजने होंगे, नहीं तो शाम तक पति का एनकाउंटर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डर के कारण उसने पंजाब नेशनल बैंक की कसया रोड स्थित शाखा से नमन कुमार गोठिया के खाते में 50 हजार रुपये और उसी दिन फोन-पे से 45 हजार रुपये भेज दिए।
आरोप है कि रकम भेजने के बाद किसी को जानकारी देने पर पति की हत्या कराने की धमकी दी गई। तहरीर के अनुसार, सात मई को दूसरे मोबाइल नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एसपी बताते हुए महिला को पकड़कर गोली मारने की धमकी दी।
आरोप है कि महिला ने डरकर जावेद शकिल अंसारी के खाते में दो लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद महिला और उनके बच्चों को फंसाने की धमकी दी गई। पति को जानकारी देने पर उन्हें ठगी का पता चला।
महिला का आरोप है कि साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर 24 घंटे से अधिक समय बीतने की बात कहकर शिकायत दर्ज नहीं हो सकी।

इसके बाद साइबर थाने और कोतवाली में तहरीर देने के साथ अधिकारियों और जनसुनवाई पोर्टल पर कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली पुलिस ने 15 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच दरोगा रामब्यास सिंह को सौंपी है।
विवेचक का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed