{"_id":"6aaadf9664f0990c7d06dd93","slug":"arrest-the-accused-soon-dig-deoria-news-c-208-1-deo1049-191984-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करें : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करें : डीआईजी
Wed, 16 Sep 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस चन्नप्पा ने पुलिस लाइंस सभागार में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी की।
उन्होंने हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, चोरी और नकबजनी समेत गंभीर अपराधों की समीक्षा कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। गोष्ठी में एसपी अभिजित आर शंकर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने महिला और बाल अपराधों की संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने पर जोर दिया। मिशन शक्ति 5.0 फेज-दो के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी बनाने और शक्ति दीदी व महिला पुलिसकर्मियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने को कहा।
साइबर अपराधों की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई, पीड़ितों की रकम होल्ड और रिकवर कराने के प्रयास तेज करने तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 का प्रचार बढ़ाने के निर्देश दिए। नशीले पदार्थों, गो-तस्करी, अवैध शराब और जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई के साथ वांछित और इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस और जनशिकायतों का समय से निस्तारण कराने के साथ यातायात व्यवस्था सुधारने, रात्रि गश्त और चेकिंग बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी मजबूत करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों की प्रभावी निगरानी करने को भी कहा।