{"_id":"686ebff75fd996858e0f8619","slug":"arbitrariness-in-opd-four-doctors-were-absent-for-two-and-a-quarter-hours-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-157954-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ओपीडी में मनमानी, पौने दो घंटे नदारद रहे चार डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ओपीडी में मनमानी, पौने दो घंटे नदारद रहे चार डॉक्टर
Thu, 10 Jul 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते सीएमएस। स्रोत-कॉलेज प्रशासन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बुधवार को सीएमएस ने ओपीडी और वार्ड का निरीक्षण किया। ओपीडी में सुबह करीब 9.45 बजे तक चार डॉक्टर नहीं मिले। जबकि मरीज सुबह 8 बजे से परेशान थे। दूसरी ओर सर्जिकल वार्ड में जेआर ने राउंड लिया। तीन एमपीडब्लू के बिना ड्रेस में मिलने पर चेतावनी दी गई। ओपीडी में कुल 2500 मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। डॉक्टरों के देर से पहुंचने के कारण उन्हें 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। शासन के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज का रोजाना निरीक्षण किया जा रहा है। बुधवार को सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा सुबह प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल के साथ सुबह करीब 9.45 ओपीडी में पहुंचे।
रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सभी कर्मचारी ड्रेस में ड्यूटी पर मुस्तैद थे। इसके बाद ओपीडी के कक्ष संख्या दो में कंसल्टेंट व जेआर मौजूद थे, जबकि कक्ष संख्या एक, चार, पांच व कम्युनिटी मेडिसिन में डॉक्टर देर से पहुंचे। कक्ष संख्या सात, आठ, नौ, ग्यारह, नेत्र व आर्थों में कंसल्टेंट कक्ष में मौजूद थे। इसके बाद मेल, फीमेल, आर्थो, नेत्र, ईएनटी वार्ड में राउंड हो गया था, जबकि सर्जिकल वार्ड में कंसल्टेंट दस बजे तक नहीं पहुंचे थे, जेआर राउंड किए थे।
इस दौरान डॉक्टर, स्टाफ नर्स व अन्य कर्मियों को मरीजों की अच्छी तरह देखभाल करने और उनके साथ अच्छा व्यवहार करने को कहा गया। इसके बाद इमरजेंसी में पहुंचे, जहां सभी लोग मौजूद थे। ड्यूटी बोर्ड पर रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, आन काल विशेषज्ञ डॉक्टर, सुरक्षा व सफाई सुपरवाइजर का नाम दर्ज था। कक्ष संख्या एक मेडिसिन में करीब 30, साइकेट्रिक में दो, चेस्ट व टीबी में पांच, कम्युनिटी मेडिसिन में पांच मरीज पहुंचे थे।