{"_id":"6a87467d419556b42c0acdbd","slug":"abducted-teenage-girl-found-on-fifth-day-accused-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1035-189702-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अपहृत किशोरी पांचवें दिन मिली, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अपहृत किशोरी पांचवें दिन मिली, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 20 Aug 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पहले अपहृत किशोरी बृहस्पतिवार को सकुशल मिल गई। साथ ही, उसे बहला फुसलाकर भगाने का मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को अल्पावास गृह भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को 16 अगस्त की शाम करीब पांच बजे गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर कहीं लेकर चला गया था। इस मामले में अपहृता की मां पुष्पा देवी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सचिन उर्फ कल्लू पर अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई थी।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ अपहृत किशोरी भी मिली। संवाद