{"_id":"68bc7febabf5151b98072870","slug":"a-girl-riding-a-scooter-was-injured-in-an-accident-deoria-news-c-208-1-deo1010-162629-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हादसे में स्कूटी सवार युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हादसे में स्कूटी सवार युवती घायल
Sun, 07 Sep 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के देवरिया बैकुंठपुर मार्ग पर राउतपार गांव के पास शनिवार को दुग्ध वाहन (मैजिक) की ठोकर से स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल को एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
घायल युवती की पहचान नेहा पासवान पुत्री विनोद प्रसाद निवासी पिपरा दीक्षित, थाना भटनी के रूप में हुई है। वह नूनखार स्थित पीएनबी बैंक में कार्यरत हैं। शुक्रवार को नेहा अपने रिश्तेदार के घर देवरिया गई थीं। शनिवार को लौटते समय राउतपार के पास दुग्ध वाहन ने उनकी स्कूटी में ठोकर मार दी।
इस सम्बन्ध मे एसओ बरियारपुर त्रिवेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवती घायल होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक स्थानीय लोग एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेज चुके थे।