{"_id":"5c49f2dcbdec222c510276bc","slug":"71548350172-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी बदमाश चंद्रशेखर ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनामी बदमाश चंद्रशेखर ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनामी बदमाश चंद्रशेखर ने कोर्ट में किया सरेंडर
सराफ लूटकांड में फरार चल रहा था 50 हजार का इनामी चंद्रशेखर
पुलिस को चकमा देकर हो गया हाजिर, कोर्ट से भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सराफ लूटकांड में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश चंद्रशेखर यादव ने गुरुवार को प्रभारी सीजेएम के न्यायालय में समर्पण कर दिया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया है।
आर्य समाज गली में चार जनवरी की शाम सराफ कारोबारी रोशन वर्मा उर्फ बन्नू वर्मा को गोली मारकर बदमाशों ने गहने लूट लिया था। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार चल रहे मेहड़ा पुरवां गांव निवासी चंद्रशेखर यादव और बगहा मठिया के मृत्युंजय सिंह पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आईजी ने इनाम की राशि बढ़ा दिया। दोनों 50-50 हजार रुपये के इनामी हो गए। इसके बाद भी दोनों पकड़ में नहीं आए। एसपी ने इनाम राशि एक लाख रुपये करने के लिए एडीजी को पत्र लिखा था। इसी बीच बदमाश चंद्रशेखर यादव ने बृहस्पतिवार को पुलिस को चकमा देकर प्रभारी सीजेएम एसपी गौतम के कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी एन. कोलांचि ने बताया कि पुलिस का दबाव बढ़ने पर बदमाश चंद्रशेखर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। फरार मृत्युंजय सिंह की तलाश कराई जा रही है।