{"_id":"695416031fce155a3a0ae533","slug":"5100-lamps-will-be-lit-in-lar-chc-premises-deoria-news-c-208-1-deo1018-171395-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लार सीएचसी परिसर में 5100 दीप होंगे प्रज्ज्वलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लार सीएचसी परिसर में 5100 दीप होंगे प्रज्ज्वलित
Tue, 30 Dec 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को द्वादशी को दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सीएचसी पर होने वाले कार्यक्रम श्रीराम जन्मभूमि में भगवान श्रीराम की मूर्ति की स्थापना दिवस के अवसर पर कराया जाएगा। इसमें 5100 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए एक मंच तैयार किया जा रहा है, जिस पर भगवान श्रीराम की तस्वीर स्थापित की जाएगी। द्वादशी को रामलला के वर्षगांठ के अवसर पर सुंदरकांड पाठ के अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
दीपोत्सव की तैयारी के लिए अस्पताल परिसर को सजाया जा रहा है। पूरे परिसर की साफ-सफाई की जा रही है। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. बीवी सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी द्वादशी के दिन दीपोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है। संवाद