फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हाथी भड़का, गांव में मचा दहशत 19-34-31

हाथी भड़का, गांव में मचा दहशत 19-34-31

Wed, 12 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
हाथी भड़का, गांव में मचा दहशत 19-34-31
देवरिया। सदर कोतवाली के बड़हरा चौराहे के पास बुधवार की शाम अचानक एक हाथी भड़क गया और पेड़ को ठोकर मारने लगा। हाथी का उग्र रूप को देखकर महावत सकपका गया। वह कूदकर दूर भागने लगा, लेकिन महावत को पटक कर घायल कर दिया। चौराहे के आसपास रह रहे लोगों में दहशत का माहौल हो गया। कभी हाथी सड़क पर दौड़ते हुए आ रहा था तो कभी की खेत की तरफ। दूर खड़े होकर तमाशा देख रहे लोग हाथी के हलचल के साथ वह भी इधर-उधर भाग रहे थे। चार बजे से उत्पात मचा रहे हाथी पर शाम साढ़े सात बजे तक काबू नहीं पाया जा सका, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा हाथी चुपचाप सबकुछ देख रहा था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पकड़ी बाबू निवासी धमेंद्र उर्फ गुड्डू सिंह की दो हाथी बड़हरा चौराहा होते हुए कुशवा बेलवा गांव की तरफ जा रहे थे। चौराहे से 500 मीटर की दूरी पर एकाएक एक हाथी भड़क गया। पहले तो महावत ने हाथी को काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद महावत भी दूर खड़ा होकर तमाशा देखने लगा। हाथी मालिक को सूचना दी गई। वन विभाग को भी जानकारी दी गई, लेकिन काफी देर तक वन विभाग के लोग मौके पर नहीं पहुंचे थे। इस बीच हाथी तांडव करता रहा। कभी वह दौड़कर सड़क पर आ जाता था तो कभी खेत में घूसकर पेड़ या फसलों को क्षति पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। हाथी के भड़कने की खबर गांव में फैल गई। लोगों ने बच्चों को घरों में कैद कर दिया। कुछ लोग तमाशबीन बनकर मौके से कुछ दूरी पर खड़े हो गए। महावत बार-बार लोगों से जाने की अपील करता रहा, लेकिन तमाशबीन थे कि मानने का नाम ही नहीं ले रहे थे। भीड़ देखकर हाथी काबू में आने की बजाय और बिदक जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed