{"_id":"6aef7d80e71c12b02c0e68b5","slug":"no-independent-witness-in-cannabis-seizure-case-accused-granted-bail-deoria-news-c-208-1-deo1049-196195-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गांजा बरामदगी में स्वतंत्र गवाह नहीं, आरोपी को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गांजा बरामदगी में स्वतंत्र गवाह नहीं, आरोपी को मिली जमानत
Sun, 08 Nov 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। रेलवे स्टेशन पर गांजा बरामदगी के मामले में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट अरविंद मिश्र ने बिहार के सारण जिले के विशाल कुमार की जमानत मंजूर कर ली। अदालत ने बरामदगी के दौरान स्वतंत्र गवाह नहीं होने और गांजे की मात्रा व्यावसायिक सीमा से कम होने को महत्वपूर्ण माना।
अभियोजन के अनुसार, जीआरपी ने 15 अक्तूबर को देवरिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन के पूर्वी छोर पर बैठे विशाल कुमार और अनिल राम के कब्जे से पांच किलो 642 ग्राम गांजा बरामद किया था। विशाल के अधिवक्ता ने दलील दी कि पुलिस ने उसे झूठा फंसाया है। तलाशी की निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। बरामदगी का कोई स्वतंत्र गवाह भी नहीं है। अभियोजन ने जमानत का विरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पांच नवंबर को विशाल की जमानत मंजूर कर ली। एक लाख रुपये के निजी बंधपत्र और समान धनराशि के दो जमानतदार देने की शर्त रखी। संवाद