{"_id":"6aef7daed1083bd4900464df","slug":"inform-women-about-safety-measures-deoria-news-c-208-1-deo1049-196194-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय
Sun, 08 Nov 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले में शनिवार को पुलिस की ओर से मिशन शक्ति फेज-6.0 और शक्ति दीदी अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पर्चे बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देशन में एकौना थाने की टीम ने पचलड़ी बाजार, सलेमपुर थाने की टीम ने कस्बा बाजार और मदनपुर थाने की टीम ने बरांव चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं और छात्राओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने आपातकालीन सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 181, वुमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया। अन्य थानों की टीमों ने भी सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। संवाद