फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की पत्नी सनकेशा देवी का निधन

पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की पत्नी सनकेशा देवी का निधन

Sat, 20 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की पत्नी सनकेशा देवी का निधन
फाइल फोटो- सांसद के बगल में बैठी मां सनकेसा देवी - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। सांसद रविंद्र कुशवाहा की मां और पूर्व सांसद स्व. हरिकेवल प्रसाद की पत्नी सनकेशा देवी का शनिवार सुबह आठ बजे पैत्रिक गांव माहथापार में निधन हो गया। इसकी जानकारी होते ही सभी दलों के लोग और शुभचिंतक माहथापार पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट किए। दोपहर बाद भागलपुर के कालीचरण घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे जयनाथ कुशवाहा उर्फ गुड्डन ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री सुरेश पासी, नीरज शाही, विधायक काली प्रसाद, पूर्व विधायक सुरेश यादव, मनबोध प्रसाद, अरुण सिंह, बलबीर सिंह दादा, ब्रजेश कुमार दूबे, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन वीके मौर्या, एई केशरी प्रसाद ने शोक व्यक्त किया। सांसद की मां का पार्थिव शरीर दोपहर दो बजे भागलपुर कालीचरण घाट पहुंचा। अंतिम संस्कार में ओमप्रकाश सिंह, केपी गुप्ता, लार नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि जगदीश यादव, ईओ सीताराम यादव, मझौलीराज नगर पंचायत के अध्यक्ष गौरीशंकर गुप्त, मनोज सिंह ऊर्फ बब्लू सिंह रवि कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, त्रिवेणी गुप्ता, रत्नेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जीवन में कई बार देख उतार-चढ़ाव
सलेमपुर। पूर्व सांसद स्व. हरिकेवल प्रसाद की पत्नी सनकेसा देवी को जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक सामान्य परिवार में जन्म लेने के बाद कई तरह के माहौल से गुजरना पड़ा। पति दो बार विधायक तथा चार बार सांसद रहे। पति की मौत के बाद बेटे के राजनीतिक भविष्य की चिंता सताती रही। तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव से बेटे रविंद्र कुशवाहा पर ध्यान देने की बात कही थी। रविंद्र कुशवाहा के सांसद चुने जाने के बाद माहौल बदला। इधर कुछ माह से उनकी तबियत खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed