{"_id":"5a1853e54f1c1b6e468b62b8","slug":"191511543781-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत नाली बहाव का,रिपोर्ट लगा दिया जमीन विवाद का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत नाली बहाव का,रिपोर्ट लगा दिया जमीन विवाद का
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ऑनलाइन जन सुनवाई (आईजीआरएस) पर आने वाले शिकायतों के निस्तारण में अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। शिकायतकर्ता से बिना संपर्क किए मनमानी तरीके से जांच रिपोर्ट भेज दे रहे हैं जो हकीकत से परे हैं। इसको लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं है।
शासन की मंशा पर अफसर पानी फेर रहे हैं। शिकायतों के निस्तारण के लिए सरकार जन सुनवाई पोर्टल सेवा शुरू की गई है। लोग ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायतें भी कर रहे हैं। अफसर शिकायतों के निस्तारण में मनमानी कर रहे हैं। सलेमपुर तहसील के जिगिना मिश्र गांव निवासी त्रिगुणानंद मिश्र ने खेत में नाली का पानी बहाव की शिकायत जन सुनवाई पोर्टल पर की थी। इनको पता नहीं है और इनकी शिकायती पत्र का निस्तारण हो चुका है। शुक्रवार को जब त्रिगुणानंद मिश्र डीएम कार्यालय में शिकायत निस्तारण नहीं होने की शिकायत किया। इस दौरान जांच में पाया कि एसडीएम सलेमपुर की ओर से शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है और इसकी रिपोर्ट भी आ गई है। नाली के मामले की बजाए सलेमपुर नगर के इचौना में एक जमीन से संबंधित विवाद का रिपोर्ट लगाया गया है। ऐसे कई मामले डीएम कार्यालय तक पहुंच रहे है। सलेमपुर एसडीएम घनश्याम ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है।