फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   थमा चुनावी शोर, अब डोर-टू-डोर की बारी

थमा चुनावी शोर, अब डोर-टू-डोर की बारी

Fri, 24 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
थमा चुनावी शोर, अब डोर-टू-डोर की बारी
देवरिया। नगरीय निकाय चुनाव प्रचार का शोर शुक्रवार शाम पांच बजे थम गया। प्रचार वाहन प्रत्याशियों के घरों के सामने खड़े हो गए। इसके पहले अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशियों और समर्थकों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। जुलूस निकाल कर खूब माहौल बनाया। शहर में चारों ओर लाउडस्पीकर के शोर सुनाई दे रहे थे। प्रत्याशियों को लेकर फिल्मी गीतों पर बने धुन से पूरा वातावरण चुनावमय हो गया था। बाइक जुलूस भी निकाला गया और प्रत्याशियों के समर्थन में नारे भी लगे।
विज्ञापन

करीब एक माह से नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार चल रहा था। सिंबल आवंटन के बाद प्रचार में तेजी आ गई थी। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हों या फिर सदस्य पद के दावेदार, सभी चुनाव प्रचार में दिन रात एक किए थे। रात नौ बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र से चुनाव प्रचार बंद होने के बाद प्रत्याशी लोगों के घरों पर दस्तक देते थे। एक-एक वोट की जद्दोजहद चल रही थी। शुक्रवार को प्रचार के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के राजनीतिक दलों के अलावा निर्दय प्रत्याशियों ने वोटरों को लुभाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा। शक्ति प्रदर्शन के लिए बड़े-बड़े जुलूस निकाले गए। जिले की दो नगर पालिका परिषद देवरिया और गौरा-बरहज के अलावा नौ टाउन एरिया भाटपाररानी, भटनी, गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, लार, सलेमपुर, मझौलीराज, भटनी और बरियारपुर में 26 नवंबर को वोटिंग होगा। बरियापुर को पहली बार टाउन एरिया का दर्जा मिला है। इस सीट से पहली बार ओबीसी महिला को नगर की कमान संभालने का मौका मिलेगा। जिले में 144 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 400 मतदान स्थल हैं। निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 13 जोनल और 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। 400 मतदेय स्थलों के लिए इतनी ही मतदान पार्टियां बनाई गई हैं। हर पार्टी में तीन कर्मचारी होंगे। इसमें एक महिला कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed