फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पति के शव के इंतजार में पत्नी की आंखें पथराई

पति के शव के इंतजार में पत्नी की आंखें पथराई

Wed, 08 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
पति के शव के इंतजार में पत्नी की आंखें पथराई
सउदी अरब से पति का शव मगाने की गुहार को लेकर गांव के लोगो को साथ कलेक्ट्रेट पहुंची नीतू। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। तीसरी बार सऊदी अरब कमाने गए रामनाथ को क्या पता था, यह उसकी गांव की अंतिम यात्रा होगी। 16 अक्टूबर को रामनाथ की दुर्घटना में मौत हो गई। परिजन तभी से शव आने की टकटकी लगाए हैं। पत्नी की आंखों से आंसू सूख गए हैं।
विज्ञापन

थाना मदनपुर के गांव अहिरौली के जीवधन यादव का 35 वर्षीय बेटा रामनाथ सऊदी अरब में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दीपावली के तीन दिन पहले 16 अक्टूबर को रामनाथ की दुर्घटना में मौत हो गई। यह खबर जब उसके साथियों ने फोन से घरवालों को दी तो उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी नीतू का रो-रो कर बुरा हाल है। नीतू पथराई आंखों से पति के शव आने का इंतजार कर रही है। रामनाथ पत्नी से एक बरस बाद लौटने की बात कही थी, तो दो बेटियों और एक मासूम बेटे से ढेर सारे सामान लाने का वादा किया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। करीब एक महीने होने वाले हैं, न तो सऊदी अरब से शव आया है और न ही कोई संदेश। परिजन परेशान हो उठे। 18 अक्टूबर को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि डीएम ने शव मंगवाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक शव नहीं आया है। परेशान परिजन बुधवार को 11.30 बजे डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट आए। उनके साथ गांव की महिलाएं और पुरुष भी थे। डीएम की गैर मौजूदगी में परिजनों ने एडीएम से भेंट कर सऊदी अरब से शव मंगाने की गुहार लगाई। इस दौरान गोविंद निषाद, रामअशीष यादव, राममिलन भारती, मोहन जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed