{"_id":"5a70a90f4f1c1b4e588b5c61","slug":"161517332751-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर फाइनल के छात्रों को दी गई समारोह पूर्वक विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर फाइनल के छात्रों को दी गई समारोह पूर्वक विदाई
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
राजकीय इण्टर कालेज मे छात्रों के विदाई समारोह में उपिस्थत छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को 12वीं के छात्रों को विदाई दी गई। साथ ही गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शिक्षकों व छात्रों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि एसपी डॉ. राकेश शंकर ने कहा कि परिश्रम के बल पर ही मंजिल मिल सकती है। यहां से अर्जित ज्ञान के बल पर ही छात्र समाज एवं देेश के विकास में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे पुस्तक के साथ ही इंटरनेट की मदद से भी खुद को अपडेट रखें। 12वीं के छात्र हरिकेश कुुशवाहा, राजशेखर सिंह, अंकित जायसवाल ने उनसे कॅरियर से जुड़े सवाल पूछे। शिक्षक गोविंद सिंह, वीके सिंह, रोशनी पाठक, शालिनी मौर्या, रमाकांत मिश्र एवं छात्रों में चंचल यादव, बिट्टू मौर्या को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 6 के छात्र मुहम्मद याकूब ने स्वैग से करेंगे सबका स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सबकों तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने आभार जताया। इस दौरान शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष भुवनेश्वर नाथ मिश्र, जगदीश नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।