{"_id":"5a1853de4f1c1bc9678bdcd4","slug":"161511543774-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ प्रत्याशियों से वितरण करा रहे मतदाता पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ प्रत्याशियों से वितरण करा रहे मतदाता पर्ची
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए अफसरों का प्रयास है। लेकिन बीएलओ की मनमानी तैयारियों पर सवाल खड़ा कर रहा है। वोटरों तक मतदाता पर्ची पहुंचाने की जिम्मेदारी बीएलओ को दी गई है। लेकिन अधिकांश बीएलओ प्रत्याशियों के माध्यम से पर्ची पहुंचा रहे हैं। ऐसी कई शिकायतें अफसरों तक पहुंची।
वोटरों के सहूलियत के लिए घर पर मतदाता पर्ची पहुंचाने का फरमान चुनाव आयोग का है। इसकी जिम्मेदार नगर पालिका और नगर पंचायतों में तैनात बीएलओ को दी गई है। चार दिन पूर्व निर्वाचन व उप निर्वाचन कार्यालय से बीएलओ मतदाता पर्ची रिसीव कर लिए। अधिकांश बीएलओ खुद की बजाए वार्डों में सभासद पद के प्रत्याशियों के माध्यम से मतदाता पर्ची वोटरों के घर तक पहुंचा रहे हैं। नगर पालिका देवरिया के रामनाथ, उमानगर, न्यू कालोनी, सलेमपुर सलाहाबाद, पिपरा नाजिर, टीचर्स कालोनी और लार नगर के बाजार वार्ड, मठ वार्ड, इंदिरा नगर, भरटोलिया वार्ड में बीएलओ प्रत्याशियों के माध्यम से मतदाता पर्ची वितरण कराया। प्रत्याशी अपना हैंडबिल कार्ड मतदाता पर्ची में स्टेप्लर कर वोटरों के घर पहुंचा रहे हैं। लार नगर के इंदिरा नगर के एक सभासद पद के प्रत्याशी ने इसकी शिकायत सलेमपुर एसडीएम घनश्याम और तहसीलदार से इसकी शिकायत की। वार्ड के दोनों बीएलओ को तहसीलदार ने कई बार फोन किया। लेकिन एक बीएलओ का मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। प्रकरण की जांच के लिए कानूनगो को निर्देश दिया। इस बाबत सलेमपुर तहसीलदार ओमप्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कानूनगो को जांच का निर्देश दिया गया है।